सूर्य नमस्कार के फायदे | Surya Namasakar Benefits In Hindi

Surya Namaskar Benefits In Hindi

सूर्य नमस्कार: करें योग रहें निरोग यह तो हम सभी जानते है और यह सही भी है क्योंकि योग करना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है यह हमारे Physical और Mental Health के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

संपूर्ण योगासन मे सूर्य नमस्कार सर्वश्रेष्ठ योग विधि है सूर्य नमस्कार अकेला ऐसा योगासन है जो संपूर्ण योग का लाभ पहुँचाने मे सक्षम है। सूर्य नमस्कार करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम से बिमारियाँ दूर रहती है।

सूर्य नमस्कार करना सभी उम्र के लोगो चाहे वो स्त्री,पुरुष, बच्चे, युवा और वृद्ध सभी के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

सूर्य नमस्कार को सर्वश्रेष्ठ योगासन कहा जाता है क्योंकि यह हमें एकसाथ 12 योगासनों का लाभ देता है।

सूर्य नमस्कार यह बहुत ही प्राचीन योग विधि है। सूर्य नमस्कार का मतलब होता है सूर्य को नमन करना यानी की Sun Salutation, सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा और प्रमुख स्त्रोत है इसलिए हमारे ऋषि मुनि सूर्य की आराधना करते थे साथ ही सूर्य नमस्कार भी करते थे।

Surya Namaskar Benefits In Hindi

Surya Namaskar Benefits In Hindi / सूर्य नमस्कार के फायदे

• सूर्य नमस्कार करने से शरीर Flexible यानी की लचीला होता है।

• सूर्य नमस्कार करने से हमारा पाचन ठीक रहता है और भूख मे सुधार होता है।

• सूर्य नमस्कार करने से बढ़ा हुआ वजन कम करने मे सहायता मिलता है।

• सूर्य नमस्कार हमें Physically और Mentally फिट रखता है।

• सूर्य नमस्कार से हमारी हड्डियाँ मजबूत होती है साथ ही यह Muscle Tone करता है।

• यह हमें एकाग्र बनाता है यानी की हमारी Concentration Power बेहतर होती है।

• यह कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद है।

• रीढ़ की हड्डियों और पेट की मांसपेशी को स्वस्थ रखता है।

• सूर्य नमस्कार करना हमे तनाव यानी की Stress को भी कम करने मे लाभदायक है।

• सूर्य नमस्कार ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में लाभदायक है।

जानें योगा करने के अद्भुत फायदे

सूर्य नमस्कार के 12 आसन

सूर्य नमस्कार मे कुल 12 आसन होते है जो इसे सर्वश्रेष्ठ योगासन बनाते है।

  1. प्रणाम आसन
  2. हस्तउत्तानासन
  3. हस्तपाद आसन
  4. अश्व संचालन आसन
  5. दंडासन
  6. अष्टांग नमस्कार
  7. भुजंग आसन
  8. पर्वत आसन
  9. अश्वसंचालन आसन
  10. हस्तपाद आसन
  11. हस्तउत्थान
  12. ताड़ासन

जाने योगा करने का सही नियम

कब करें सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार सुबह के समय खुले में पूर्व दिशा में, उगते सूरज की ओर करने की सलाह दी जाती है। उगते सूर्य के प्रकाश से हमारे शरीर कोविटामिन डी’ मिलता है, हड्डियां मज़बूत होती हैं, त्वचा स्वस्थ रहती है और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

Surya Namaskar Kaise Kare /

सूर्य नमस्कार करने आप बड़े आसानी से सिख सकते है इसके लिए आप Youtube या किसी Trained Person का सहारा ले कर सिख सकते है। Surya Namaskar kaise kare यह जानने के लिए यह Surya Namaskar YouTube यह वीडियो देखें

FAQ

Q सूर्य नमस्कार कितनी देर तक करना चाहिए?

सूर्य नमस्कार 5-10 मिनट तक करना हमारे लिए लाभदायक है। अगर आप चाहे तो थोड़ा ज्यादा समय तक भी कर सकते है।

Q सूर्य नमस्कार का सही समय क्या है?

सूर्योदय का समय सूर्य नमस्कार करने का सबसे अच्छा समय होता है। सूर्य की ओर देखकर सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करें।

Q सूर्य नमस्कार में कुल कितनी मुद्राएं होती है?

सूर्य नमस्कार मे कुल 12 आसन होते है।

About Abhishek

Abhishek Is Pharmacy Graduate Who Very Passinate About The Blogging. Hel Love To Gain The Information and Share with The People In Easy Manner. His Hobbies Is Reading Books And Listening Music. Pharmacist By Profession Blogger By Passion Health is Everything.

Check Also

तेज धूप से आँखों को कैसे बचाएं? | Summer Eye Care Tips In Hindi

Eye Care In Summer तेज गर्मी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिया है। बाहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best Healthy Drinks For Winter 5 ORAL CARE TIPS TO KEEP YOUR TEETH HEALTHY AND STRONG 5 AMAZING HEALTH BENEFITS OF KIWI FRUITS Know 5 Apple Cider Vinegar Benefits For Your Health Top 5 Best Memory Booster Foods